Maulana Abdul Aziz Criticizes Pakistani Army Amid India-Pakistan Tensions मौलाना ने पाक सेना की आलोचना की, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMaulana Abdul Aziz Criticizes Pakistani Army Amid India-Pakistan Tensions

मौलाना ने पाक सेना की आलोचना की

इस्लामाबाद के मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की आलोचना की है। उन्होंने युद्ध के लिए समर्थन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 7 May 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
मौलाना ने पाक सेना की आलोचना की

इस्लामाबाद, एजेंसी। भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच इस्लामाबाद के मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तानी सेना की आलोचना की है। उन्होंने भारत के साथ युद्ध के लिए समर्थन पर सवाल उठाया। इस्लामाबाद की लाल मस्जिद का नेतृत्व करने वाले मौलाना अब्दुल अजीज गाजी ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे क्षेत्रों में सेना की कार्रवाई का भी विरोध किया। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में दिखाया गया है कि मौलाना गाजी ने लाल मस्जिद में छात्रों और अनुयायियों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अनुयायियों से सवाल किया कि अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ लड़ता है, तो आप में से कितने लोग पाकिस्तान का समर्थन करेंगे और उसके लिए लड़ेंगे? इसके जवाब में किसी ने भी हाथ नहीं उठाया और कोई जवाब नहीं दिया।

तब मौलवी ने कहा कि इसका मतलब है कि पर्याप्त समझ मौजूद है। इस वीडियो को ऑनलाइन व्यापक रूप से साझा किया गया और इस पर बहस छिड़ गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।