Olive Ridley Turtle Travels 3600 KM from Odisha to Maharashtra to Lay Eggs ओडिशा के बाद ऑलिवर रिडले कछुए ने पहली बार महाराष्ट्र में भी दिए अंडे, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOlive Ridley Turtle Travels 3600 KM from Odisha to Maharashtra to Lay Eggs

ओडिशा के बाद ऑलिवर रिडले कछुए ने पहली बार महाराष्ट्र में भी दिए अंडे

ओडिशा के तट पर अंडे देने वाली ऑलिवर रिडले प्रजाति की मादा कछुआ ने महाराष्ट्र के गुहागर बीच पर 120 अंडे दिए। यह पहली बार है जब इस प्रजाति का कछुआ 3600 किलोमीटर का सफर तय कर पश्चिमी तट पर पहुंचा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
ओडिशा के बाद ऑलिवर रिडले कछुए ने पहली बार महाराष्ट्र में भी दिए अंडे

केंद्रपारा/मुंबई, एजेंसी ओडिशा के तट पर अंडे देने वाली एक ऑलिवर रिडले प्रजाति की मादा कछुआ ने अब महाराष्ट्र में भी अंडे दिए हैं। ऐसा पहली बार देखा गया है जब पूर्वी तट रेखा पर प्रजनन करने वाला किसी कछुए ने हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पश्चिमी तट पर जाकर भी अंडे दिए।

जानकारी के अनुसार ऑलिवर रिडले प्रजाति की मादा कछुआ जो महाराष्ट्र के गुहागर बीच पर पहुंची और वहां एक गड्ढे में 120 अंडे दिए। अधिकारी के अनुसार जिस कछुए ने अंडे दिए हैं उसने मार्च 2021 में ओडिशा के बीच पर भी अंडे दिए थे। इसका पता उस पर ओडिशा में अंकित की गई विशेष पहचान (टैगिंग) से चला।

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिक बासुदेव त्रिपाठी का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला मामला दर्ज किया गया है जब इस प्रजाति के किसी कछुए ने ओडिशा के तट से 3600 किलोमीटर का सफर कर पलायन किया और महाराष्ट्र में आकर अंडे दिए। आमतौर पर कछुए इतनी लंबी दूरी तय नहीं करते। इससे पहले के मामलों में कछुओं ने लगभग 100 किलोमीटर की दूरी ही तय की है। ऐसे में यह वैज्ञानिकों के बीच शोध का विषय बन गया है।

अधिकारी के अनुसार कछुए द्वारा दिए गए 120 अंडों में से 100 में से बच्चे निकल आए हैं और उन्हें समुद्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।