नोरी वीजा रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति
अमृतसर में, पाकिस्तानी नागरिकों को नोरी वीजा के तहत भारत में प्रवेश की अनुमति दी गई है। अटारी सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट से सोमवार को इन नागरिकों ने भारत में प्रवेश किया। आसमा, जो दो महीने पहले अपने...

अमृतसर, एजेंसी। नोरी वीजा लेकर गए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने की अनुमति दी गई है। अटारी सीमा पर एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) से नोरी वीजा धारक सोमवार को भारत में प्रवेश कर गए। इससे पहले, भारत में विवाहित पाकिस्तानी नागरिकों को भारत लौटने की अनुमति नहीं थी। आसमा दो महीने पहले अपने माता-पिता से मिलने पाकिस्तान गई थी। आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करने के बाद वापस नहीं आ सकी थी। आसमा ने भारत में प्रवेश की अनुमति मिलने पर खुशी व्यक्त की। क्या है नोरी वीजा
नोरी वीजा भारत सरकार द्वारा उन पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को जारी किया जाता है, जिनके रिश्तेदार भारतीय नागरिक हैं, लेकिन उन्हें अभी तक भारतीय नागरिकता नहीं दी गई है। यह एक विशेष वीजा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।