Rajnath Singh to Attend Moscow s Victory Day Ceremony as Modi Declines रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRajnath Singh to Attend Moscow s Victory Day Ceremony as Modi Declines

रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में मॉस्को में 'विक्टरी डे' समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूस के क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम में मोदी का स्थान लेंगे। इस समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
रूस की यात्रा पर नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

- मॉस्को में 'विक्टरी डे' कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं राजनाथ मॉस्को, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई में रूस की राजधानी मॉस्को में 'विक्टरी डे' के 80वें वर्षगांठ समारोह में शामिल नहीं होंगे। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार नौ मई के इस कार्यक्रम में मोदी के स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग ले सकते हैं। मालूम हो कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यहां इस समारोह में शामिल होने और रेड स्क्वायर पर 'विक्टरी परेड' देखने के लिए आमंत्रित किया था। शी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है। मॉस्को में लगभग 20 विदेशी नेताओं की मेजबानी की तैयारियां की जा रही हैं। नौ मई, 1945 को मित्र राष्ट्रों की जर्मनी पर विजय हुई थी। इसीलिए इस दिन को 'विक्टरी डे' के रूप में मनाया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।