महाराष्ट्र:::::जालसाजों ने धोखा देकर बैंक में खाते खोले, करोड़ों की ठगी की
महाराष्ट्र के ठाणे में जालसाजों ने कई लोगों के दस्तावेजों का उपयोग कर 75 से अधिक बैंक खाते खोले और 7.64 करोड़ रुपये की ठगी की। आरोपियों ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि खाते फंड ट्रांसफर के लिए हैं,...

ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाले कई लोगों के दस्तावेज का इस्तेमाल करते हुए जालसाजों ने बैंकों में कई खाते खोले और 7.64 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वैध व्यवसाय चलाने का दावा करने वाले आरोपी को चालू बैंक खातों की जरूरत थी। इसमें शिकायतकर्ता के साथ ही अन्य पीड़ितों के नाम पर खोले गए प्रत्येक खाते पर 5,000 रुपये देने का वादा किया गया था। आरोपियों ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि इन बैंक खातों का इस्तेमाल फंड ट्रांसफर के लिए किया जाएगा, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि इसका इस्तेमाल फर्जी कंपनी की आड़ में अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि आरोपियों ने कई बैंकों में 75 से अधिक खाते खोले और अक्तूबर 2023 से मई 2025 के बीच 7.64 करोड़ रुपये की ठगी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।