Union Minister Jyotiraditya Scindia Celebrates Women s Power and Achievements अजेय है हमारी नारी शक्ति : सिंधिया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUnion Minister Jyotiraditya Scindia Celebrates Women s Power and Achievements

अजेय है हमारी नारी शक्ति : सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नारी शक्ति अजेय है। फिक्की महिला संगठन के वार्षिक सत्र में उन्होंने महिलाओं के सम्मान और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री सुनीता...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 March 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
अजेय है हमारी नारी शक्ति : सिंधिया

नई दिल्ली, एजेंसी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि हमारी नारी शक्ति अजेय है।

फिक्की महिला संगठन के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से महिलाओं का सम्मान करने की संस्कृति रही है। आज भी भारतीय महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का नाम लेते हुए सिंधिया ने कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष में जो कर दिखाया वो अभी तक कोई पुरुष नहीं कर सका है। उन्होंने कई अन्य महिलाओं का भी जिक्र किया।

सिंधिया ने उत्तर पूर्व भारत में मातृसत्तात्मक समाज के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि वहां महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक क्षेत्रों में महती भूमिका निभा रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।