चलते-चलते : बाज ने पासपोर्ट के साथ किया हवाई सफर
- मालिक के साथ अबू धाबी से मोरक्को गया अबू धाबी, एजेंसी। सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी अपने पालतू बाज को फ्लाइट में अबू धाबी से मोरक्को ले जा रहा है। खास बात यह है कि इस बाज के खुद का पासपोर्ट भी है। वीडियो में एक यात्री मजाक में पूछता है, क्या ये उड़ रहा है? बाज का मालिक हंसकर जवाब देता है, हां, बिल्कुल हवाई जहाज में जा रहा है। जब पूछा गया कि क्या इसके पास पासपोर्ट है तो मालिक ने आराम से बाज का पासपोर्ट दिखा दिया, जिससे सभी हैरान रह गए। इस पासपोर्ट में बाज की जानकारी और इसके पहले के सफर दर्ज थे।
सोशल मीडिया पर लोगों मजाकिया अंदाज में कहा, यह बाज मुझसे ज्यादा घूमता है। वहीं, अन्य व्यक्ति ने लिखा, इसके पास मुझसे ज्यादा पासपोर्ट स्टैंप होंगे। लोगों ने अरब देशों में जानवरों के सम्मान की तारीफ भी की। कुछ ने लिखा, ये तो शाही अंदाज है। स्पेन से है बाज : यूएई द्वारा जारी बाज का पासपोर्ट बताता है कि यह पक्षी नर है और मूल रूप से स्पेन से है। इसमें उन देशों की सूची भी है जिन देशों में बाज पहले जा चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।