BJP Hosts Enlightened Class Conference on One Nation One Election in Noida एक राष्ट्र एक चुनाव क्रांतिकारी कदम : अश्वनी त्यागी, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBJP Hosts Enlightened Class Conference on One Nation One Election in Noida

एक राष्ट्र एक चुनाव क्रांतिकारी कदम : अश्वनी त्यागी

नोएडा में भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। भाजपा के एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है। मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 12 May 2025 09:41 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव क्रांतिकारी कदम : अश्वनी त्यागी

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। यह सम्मेलन सेक्टर 119 स्थित एक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। जिसमें सभी वर्गों से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के एमएलसी और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है। एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके साथ ही देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।

बार-बार चुनाव कराने में भारी प्रशासनिक खर्च और संसाधनों की बर्बादी होती है, एक साथ चुनाव से चुनावी खर्चे में भारी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया जा सकेगा। बार-बार लगने वाली आदर्श अचार संहिता के कारण विकास परियोजनाएं रुक जाती हैं, एक साथ चुनाव होने से ये बाधा दूर होगी और सरकारें अपने विकास कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा एक साथ चुनाव से मतदाताओं में अधिक जागरूकता और उत्साह पैदा होगा जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ेगा और लोकतंत्र को सशक्त किया जा सकेगा। चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों के बार-बार चुनाव प्रचार के लिए भारी धनराशि खर्च करनी पड़ती है एक साथ चुनाव होने से चुनावी खर्च में कटौती होगी जिससे धन का अधिक सदुपयोग हो सकेगा । पूर्व नेवी अधिकारी श्री राजेंद्र शंकर, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्म संयोजन उमेश त्यागी और पंकज झा ने किया। कार्यक्रम में गिरजा सिंह, गिरीश कोटनाला,गणेश जाटव, अमित त्यागी, चमन अवाना, प्रमोद बहल, गौतम शर्मा, दीन बंधु कुमार, राजेंद्र अवाना, प्रज्ञा पाठक, विपिन झा, अशोक मिश्रा, मनीष तिवारी, मुक्तानंद शर्मा, रवि यादव, राहुल शर्मा, ओम यादव, प्रदीप चौहान, शिवांश श्रीवास्तव, डॉ प्रसेनजीत मैत्रा आदि प्रमुख रूप से रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।