गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा की सेक्टर-49 पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले तस्कर शंभू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ। शंभू पर एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत नौ...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 15 April 2025 09:15 PM

नोएडा। सेक्टर-49 पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर शहर में आपूर्ति बेचने वाले तस्कर को मंगलवार को सेक्टर-50 से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक किलो 65 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तस्कर की पहचान होशियारपुर गांव निवासी 58 वर्षीय शंभू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत नौ केस सेक्टर-49 थाने में दर्ज हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।