महिला की मौत मामले में छह पर केस
दादरी के ठाकुरान मोहल्ले में एक विवाहिता काजल की संदिग्ध मौत हो गई। उसने आठ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जिसमें पति और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।...

दादरी, संवाददाता। कस्बे के ठाकुरान मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसने आठ महीने पहले प्रेमविवाह किया था। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र की रहने वाली काजल ने ठाकुरान मोहल्ले निवासी राहुल के साथ करीब आठ माह आर्य समाज मंदिर में आपसी सहमति से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि राहुल के परिवार के लोग काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वे दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने गुरुवार की रात काजल को जहर देकर और गले में फंदा लगाकर मार डाला। काजल के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।