आज की बहन-बेटियां अहिल्या बाई के आदर्शों को जानें: प्रो. राय
आदर्श कॉलेज राजधनवार में शनिवार को हिंदी विभाग द्वारा महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने की। मुख्य वक्ता डॉ रविन्द्र कुमार...

राजधनवार, प्रतिनिधि। आदर्श कॉलेज राजधनवार में शनिवार को हिंदी विभाग द्वारा महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक, कोडरमा के पूर्व सांसद सह हुडको के डायरेक्टर डॉ रविन्द्र कुमार राय उपस्थित हुए। प्राचार्य ने डॉ राय को बुके, शॉल एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभांरभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता डॉ राय ने कहा कि मातोश्री अहिल्या बाई होल्कर न्याय की साक्षात प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर आदि का जीर्णोद्धार करने का कार्य किया।
उन्हें पुण्य श्लोका भी कहा जाता है। वे अपने समय में सती प्रथा जैसी सामाजिक बुराईयों को भी हटाने का कार्य किया। आज की बहन बेटियों को उनके आदर्शों को जानना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में उतारने का कार्य करना चाहिए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो डॉ मिश्र ने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर आज की पीढ़ी की प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जीवन के विकट परिस्थितियों का सामना करते हुए भी अपने आप को स्थापित करने का कार्य किया है। उन्होंने अपनी निजी जिन्दगी की समस्याओं को अपने सार्वजनिक जीवन में हावी नहीं होने दिया। उन्होंने साबित किया कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कमजोर नहीं है। उनकी शासन व्यवस्था में जो अखंड भारत की झलक मिलती है वह आज भी प्रासंगिक है। डॉ मधुलिका एवं छात्राओं ने भी अहिल्या बाई के जीवन वृतांत को बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संध्या एवं धन्यवाद ज्ञापन सनोज कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर डॉ कन्हैया प्रसाद राय, युगल किशोर राय, डॉ अनिल बरनवाल, हेमन्त कुमार सिंह, विवेक कुमार राय, डॉ अंगद, डॉ रोशन कुमार, मनोज कुमार, डॉ कृष्णा कुमार, डॉ जनार्दन प्रसाद, मनोहर ठाकुर, किशोर सिन्हा, विंदेश्वरी सिंह, पद्मावती देवी, प्रकाश सिंह, प्रदीप राणा समेत सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।