Youth Dies After Bike Accident in Dadri Father Files Case Against Driver हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsYouth Dies After Bike Accident in Dadri Father Files Case Against Driver

हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

दादरी में एक युवक, जो बाइक की टक्कर लगने से घायल हुआ था, अस्पताल में उपचार के दौरान मर गया। रोहित किसी काम से कॉलेज गया था और सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 28 Feb 2025 05:05 PM
share Share
Follow Us on
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

दादरी, संवाददाता। कस्बे में सोमवार को बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका दिल्ली अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसके पिता ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले सतपाल सिंह नोएडा के छलेरा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उनका बेटा रोहित किसी काम से दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज गया था। इसके बाद रोहित वापस घर जाने के लिए कॉलेज के सामने सड़क किनारे किसे वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक ने रोहित को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रोहित को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। सतपाल ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।