5 SUV Dominate Hatchback In 2024 Cars List Photo Gallery 2024 में इन 5 SUV को मिली टॉप-10 में जगह, छोटी कारों से ज्यादा बिकीं; लोगों ने कीमत भी नहीं देखी
Hindi Newsफोटो2024 में इन 5 SUV को मिली टॉप-10 में जगह, छोटी कारों से ज्यादा बिकीं; लोगों ने कीमत भी नहीं देखी

2024 में इन 5 SUV को मिली टॉप-10 में जगह, छोटी कारों से ज्यादा बिकीं; लोगों ने कीमत भी नहीं देखी

  • साल 2024 में टॉप-10 कारों की लिस्ट में SUVs का दबदबा देखने को मिला। खास बात ये रही कि लोगों ने सस्ती हैचबैक से ज्यादा बजट और महंगी SUVs को खरीदना पसंद किया। टॉप-10 की लिस्ट में 5 SUV, 3 हैचबैक, एक MPV और एक सेडान शामिल रही। चलिए इन सभी SUVs के बारे में जानते हैं।

Narendra JijhontiyaThu, 9 Jan 2025 06:03 PM
1/5

नंबर-1 SUV टाटा पंच

मारुति सुजुकी ब्रेजा की साल 2024 में 2,02,031 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में इसकी 12,844 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 35% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 8.34 लाख रुपए है। इस कार में 1462cc का इंजन मिलता है। इसके पेट्रोल मोड में इसका माइलेज 20Kmpl है। जबकि CNG पर ये 25.51Kmkg का माइलेज देती है।

2/5

नंबर-2 SUV मारुति ब्रेजा

टाटा पंच की साल 2024 में 1,88,160 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में इसकी 13,787 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 9% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 6.13 लाख रुपए है। इस कार में 1199cc का इंजन मिलता है। इसके पेट्रोल मोड में इसका माइलेज 20Kmpl है। जबकि CNG पर ये 26.99 Kmkg का माइलेज देती है।

3/5

नंबर-3 SUV हुंडई क्रेटा

हुंडई क्रेटा की साल 2024 में 1,86,919 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में इसकी 9,243 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 36% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 11 लाख रुपए है। इस कार में 1493cc का इंजन मिलता है। इसके पेट्रोल मोड में इसका माइलेज 17Kmpl है। जबकि CNG पर ये 21Kmkg का माइलेज देती है।

4/5

नंबर-4 SUV महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा स्कॉर्पियो की साल 2024 में 1,66,364 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में इसकी 11,355 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 7% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 13.85 लाख रुपए है। इस कार में 1997cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके डीजल इंजन का माइलेज 14.44Kmpl है।

5/5

नंबर-5 SUV टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन की साल 2024 में 1,61,611 यूनिट बिकीं। दिसंबर 2023 में इसकी 15,284 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 11% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 8 लाख रुपए है। इस कार में 1496cc का इंजन मिलता है। इसके पेट्रोल मोड में इसका माइलेज 17Kmpl है। जबकि CNG पर ये 24Kmkg का माइलेज देती है।