Construction of New Pakkha Bridge in Bhadohi District Groundbreaking Ceremony Held अब बभनी-बिहरोजपुर गंगा घाट के बीच बनेगा पक्का पुल, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsConstruction of New Pakkha Bridge in Bhadohi District Groundbreaking Ceremony Held

अब बभनी-बिहरोजपुर गंगा घाट के बीच बनेगा पक्का पुल

Mirzapur News - जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छानबे ब्लाक के जोपा और भदोही के रामपुर घाट

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 12 April 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
अब बभनी-बिहरोजपुर गंगा घाट के बीच बनेगा पक्का पुल

जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छानबे ब्लाक के जोपा और भदोही के रामपुर घाट के बीच प्रस्तावित पक्का पुल का निर्माण कार्य स्थल बदल कर अब छानबे ब्लाक के बभनी और भदोही जिले के बिहरोजपुर गांव को जोड़ने वाले गंगा घाट के बीच बनवाया जाएगा। पक्का पुल निर्माण के लिए शुक्रवार को मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया।

जोपा और रामपुरघाट के बीच गंगा नदी की चौड़ाई अधिक होने के कारण बीते वर्ष दिसंबर माह में राजकीय सेतु निगम के इंजीनियरों ने नये स्थान का चयन कर डीएम प्रियंका निरंजन को रिपोर्ट सौंपा था। डीएम ने सेतु निगम की रिपोर्ट को शासन को भेजा। शासन से स्वीकृति के बाद पुल के निर्माण स्थल को बदल दिया गया। शुक्रवार को पंचकूला हरियाणा की प्राइवेट कंपनी के महाप्रबंधक रितेश कुमार सिन्हा ने भूमि पूजन किया। पक्के पुल के निर्माण के लिए शासन से 340 करोड़ रुपए की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।

मिर्जापुर-भदोही को जोड़ने वाले पक्के पुल के निर्माण से भदोही एवं आसपास के जिलों के लोगों का मध्यप्रदेश तक आवागमन सुगम हो जाएगा। छानबे क्षेत्र व भदोही के सैकड़ों गांवों के लोगों को गंगा नदी पार करने के लिए पांटून पुल का सहारा लेना पड़ता है। बीते आम चुनाव के पूर्व ऐन मौके पर 16 मार्च 2024 को केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने राज्य सेतु निर्माण निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में जोप गांव के सामने घाट पर विधिवत पूजन-अर्चन कर पुल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था। पुल की लागत में वृद्धि को देखते हुए निर्माण स्थल बदल दिए जाने पर आक्रोशित जोपा एवं आसपास के गांवों के लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया था। अब बभनी मुतलके परवा गांव के घाट पर भूमि पूजन कर दिया गया। इसी के साथ पक्का पुल के निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग भी पूरी हो गई। इस पुल के बन जाने से अब भदोही के रास्ते प्रयागराज और अन्य स्थानों को आने-जाने की बेहतर सुविधा हो जाएगी। भूमि पूजन के अवसर पर कंपनी के जेई नरेश कुशवाहा, विजय मिश्रा, कलक्टर पांडेय, सर्वेश, कप्तान पांडेय, प्रवीण, संजय साजन, हर्ष आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।