Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAccident in Ayodhya City Magistrate s Vehicle Collides with Motorcycle Two Injured
सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी और बाइक में टक्कर
Ayodhya News - अयोध्या में कलेक्ट्रेट के पास शुक्रवार रात सिटी मजिस्ट्रेट की सरकारी वाहन और एक मोटरसाइकिल की टक्कर में वंदना यादव (34) और रोहित कुमार यादव (46) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 12 April 2025 12:45 AM

अयोध्या। रामपथ पर शुक्रवार की रात कलेक्ट्रेट के पास सिटी मजिस्ट्रेट की सरकारी वाहन और एक मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई हादसे में बाइक सवार नगर कोतवाली के खोजनपुर निवासी वंदना यादव (34) पत्नी रोहित कुमार तथा रोहित कुमार यादव (46) पुत्र रामकिशन घायल हुए हैं। दोनों को डॉक्टर राहुल ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि रोहित को मामूली चोट आई थी वही वंदना को कुछ देर उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है।अभी कोई शिकायत नहीं आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।