Woman Attacked with Sickle Over Goats in Bageshwar महिला पर पड़ोसी महिला ने दराती से किया वार, घायल, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsWoman Attacked with Sickle Over Goats in Bageshwar

महिला पर पड़ोसी महिला ने दराती से किया वार, घायल

बागेश्वर में एक महिला ने दूसरी महिला पर दराती से हमला किया। 60 वर्षीय विमला देवी की बकरियां पड़ोसी के खेत में चली गई थीं, जिससे आवेश में आकर देवकी देवी ने हमला किया। विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरTue, 22 April 2025 11:44 AM
share Share
Follow Us on
महिला पर पड़ोसी महिला ने दराती से किया वार, घायल

बागेश्वर। बकरी खेत पर जाने पर एक महिला ने दूसरी महिला पर दराती से वार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय विमला देवी पत्नी हरीश चंद्र चौबे निवासी मनकोट की बकरियां पड़ोसी देवकी देवी के खेतों में चली गई थी। आवेश में आकर देवकी देवी व उनके पोते दयाल ने दराती से महिला पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल महिला की पड़ोसी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाए। जहां महिला को सर में 12 टांके लगे है। डॉक्टर प्रीति यादव ने बताया कि महिला के सर में गंभीर चोट है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।