घायल सीआरपी बिनोद सिंह की हुई मौत, शोक
घायल सीआरपी बिनोद सिंह की हुई मौत, शोक घायल सीआरपी बिनोद सिंह की हुई मौत, शोक घायल सीआरपी बिनोद सिंह की हुई मौत, शोक घायल सीआरपी बिनोद सिंह की हुई मौत

टंडवा, निज प्रतिनिधि. शिक्षा विभाग से जुड़े सीआरपी 50 वर्षीय बिनोद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया । उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर है। बिनोद सिंह सराढू संकुल के सीआरपी थे। बताया गया कि मंगलवार को वे विभागीय कार्य से टंडवा जा रहे थे। इसी दौरान टंडवा सराढू मुख्य पथ में टेम्पू दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई व सिर में चोट लगी थी। जिसके बाद से रांची में उनका इलाज चल रहा था । शुक्रवार अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इधर घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । घटना पर अरविंद सिंह, मिथलेश सिंह, प्रह्लाद सिंह, ईश्वर दयाल पांडे, प्रकाश सिन्हा जयप्रकाश रजक, ललित कुमार, सुमन भारतीय, गोविंद तिवारी मुकेश आनद, ब्रजेश कुमार, मिथलेश गुप्ता अक्षयवट पांडे, विकास मालाकार, बिंदेश्वर कुमार समेत अन्य ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।