धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक काला कुत्ता शनिदेव का प्रिय माना जाता है। साथ ही यह यमराज और भैरव का प्रतीक भी है। ऐसे में उसकी सेवा करने वालों पर शनिदेव हमेशा प्रसन्न रहते हैं।
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भक्त काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं। इसके लिए खासकर शनिवार का दिन विषेश रूप से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय से वो अपने भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।
शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। शाम को शनिदेव की प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
इसके बाद शनिदेव का ध्यान करते हुए उनके ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। पूजा संपन्न करने के बाद काले कुत्ते को तेल लगी हुई रोटी खिलाएं। उसके बाद स्वयं भोजन करें।
मान्यता है कि यदि कुंडली में शनि की महादशा या साढ़े साती चल रही है, तो काले कुत्ते को रोटी खिलाने से साढ़े साती के प्रभाव को कम होता है।
काले कुत्ते को भोजन कराने से जीवन में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा और बुरी दृष्टि का प्रभाव नष्ट होता है। यह उपाय करते समय मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास होना चाहिए। क्योंकि इस उपाय से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
यह खबर विभिन्न माध्यमों, धर्म ग्रंथों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।