‘भारत माता की जय के साथ तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे
Balia News - बलिया में भारतीय सेना के जवानों के साहस को सम्मानित करने के लिए शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बांसडीह, नगरा और रेवती क्षेत्रों में यात्राएं निकाली गईं, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोग...

बलिया, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय सेना के जवानों के अदम्य साहस व पराक्रम के सम्मान में शौर्य तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम जारी है। शुक्रवार को जिले के बांसडीह, नगरा व रेवती क्षेत्र में यात्राएं निकाली गयीं। हिसं बांसडीह के अनुसार ब्लाक परिसर से निकाली गयी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया। स्टेट बैंक रोड, बड़ी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए यात्रा आम्बेडकर तिराहा पर समाप्त हुई। बाइक सवार युवा हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद, सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस दौरान संयोजक प्रतुल ओझा, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह, मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, मुनजी गोंड, युवराज सिंह, गोपाल गुप्त, दुर्गेश मिश्र, सुमित रंजन श्रवण पाण्डेय, सोनू सिंह, करणवीर सिंह, शिवम गुप्त आदि थे।
हिसं नगरा के अनुसार नगर के डाक बंगला से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बलिया मार्ग, गड़वार मार्ग, बेल्थरा, सिकंदरपुर मार्ग होते हुए यात्रा वापस बाजार में पहुंची। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई। लोगों ने भारत माता की जय, ब्योमिका सिंह, सोफिया कुरैशी जिंदाबाद के नारों के साथ वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद का उद्घोष किया। इस दौरान पूर्व मंत्री छट्ठू राम, जयप्रकाश जायसवाल, देवनारायण प्रजापति, राम शिरोमणि तिवारी, कंचन वर्मा, राजीव सिंह चंदेल, सूर्य प्रकाश सिंह, धर्मराज सिंह, संतोष पाण्डेय, पृथ्वी पाल सिंह, उमाशंकर सिंह, बब्बन सिंह आदि थे। हिसं रेवती के अनुसार स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की शाम भारतीय सेना के सम्मान में बस स्टैंड से बाजार तक तिरंगा यात्रा जुलूस निकाला। इसमें सभासद भोला ओझा, विजय बहादुर उपाध्याय, ओंकार नाथ ओझा, सुशील श्रीवास्तव, कौशल तुरहा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।