सिल्वर स्क्रीन पर कई रियल लाइफ जोड़ियों ने धमाल मचाया है। उन्हें पर्दे पर एक साथ देख फैंस झूम उठते थे। हेमा मालिनी-धर्मेंद्र, जया बच्चन-अमिताभ बच्चन, की तरह ही अजय देवगन और काजोल ने भी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। आज हम काजोल और अजय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर हिट नहीं बल्कि फ्लॉप रहीं।
प्यार तो होना ही था अजय देवगन और काजोल की प्यार तो होना ही था एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। 1998 में रिलीज हुई प्यार तो होना ही था फिल्म हिट रही थी।
टूनपुर का सुपरहीरो एक कॉमेडी एडवेंचर मूवी है। इस फिल्म में काजोल ने अजय देवगन की पत्नी प्रिया का रोल निभाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर एक ऐतिहासिक ड्रामा है। इस मूवी में काजोल ने अजय यानी तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भूमिका निभाई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
अजय के साथ इस फिल्म में आमिर खान, जूही चावला और काजोल लीड रोल में थे। ये एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
दिल क्या करे में अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू नहीं चला। ये मूवी बुरी तरह से फ्लॉप रही।
फिल्म गुंडाराज में भी दर्शकों को अजय और काजोल की जोड़ी देखने को मिली थी। गुंडाराज एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।
2008 में रिलीज हुई अजय देवगन और काजोल की यू मी और हम एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
राजू चाचा एक बॉलीवुड फैमिली ड्रामा मूवी है। इसमें अजय देवगन और काजोल मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।