Akshay Kumar Actress Shanthi Priya goes bald in her Latest photoshoot Fans Shocked To See Her Look अक्षय कुमार संग डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने मुंडवाया अपना सिर, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअक्षय कुमार संग डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने मुंडवाया अपना सिर, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

अक्षय कुमार संग डेब्यू करने वाली इस एक्ट्रेस ने मुंडवाया अपना सिर, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

  • शांति प्रिया साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' में नजर आईं थीं। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

Priti KushwahaFri, 11 April 2025 09:27 AM
1/8

शांति प्रिया

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली अभिनेत्री शांति प्रिया ने कई हिट फिल्में दी हैं। शांति प्रिया साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' में नजर आईं थीं। इस मूवी में उनके अपोजिट  एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

2/8

अक्षय संग सौगंध में किया काम

बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री  तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली अभिनेत्री शांति प्रिया ने कई हिट फिल्में दी हैं। शांति प्रिया साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' में नजर आईं थीं। इस मूवी में उनके अपोजिट  एक्टर अक्षय कुमार लीड रोल में थे।

3/8

बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक किया काम

हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस शांति प्रिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

4/8

बाल्ड लुक में कराया फोटोशूट

शांति ने बाल्ड लुक में फोटोशूट  कराया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने अपना सिर मुंडवा लिया है।

5/8

पहना पति का ब्लेजर

इसके  साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर का ब्लेजर पहना है,  जो उन पर काफी सूट कर रहा है। ये कोट उनके दिवंगत पति का है, जिसे उन्होंने शूट के दौरान कैरी किया है।  

6/8

महिलाओं को दिया खास मैसेज

शांति प्रिया ने अपने बाल्ड लुक की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'हाल ही में मैं गंजी हो गई और मेरा अनुभव काफी कुछ रहा है। महिलाओं के रूप में, हम अक्सर जीवन में सीमाएं तय करते हैं, नियमों का पालन करते हैं और यहां तक कि खुद को पिंजरे में बंद रखते हैं।'

7/8

मैंने खुद को आजाद कर लिया

शांति ने आगे लिखा, 'इस बदलाव के साथ, मैंने खुद को आजाद कर लिया है, मैंने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को ब्रेक करने की कोशिश की है, जो दुनिया वाले हम पर लगाते हैं। मैंने इसे अपने दिल में बहुत साहस और विश्वास के साथ इसे  किया।'

8/8

पति की याद को अपने पास रखा

पति को याद कर शांति ने कहा, 'आज, मैंने अपने दिवंगत पति की याद को भी अपने पास रखा है,  वो  उनके ब्लेजर है, जो अभी भी उनकी गर्मजोशी को बनाए हुए है। मैं दुनिया की हर महिला को पावर और प्यार भेजती हूं।'