देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। प्रियंका ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन आज हम आपको प्रियंका की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं।
प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म में उनके अपोजिट गोविंदा नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस मूवी को डिजास्टर बताया गया। इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 32 लाख का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 2.6 रेटिंग मिली है।
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म असंभव में प्रियंका के साथ अर्जुन रामपाल लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 3.8 रेटिंग मिली है।
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ब्लैकमेल में उनके साथ अजय देवगन और सुनीली शेट्टी लीड किरदार में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 4.7 रेटिंग मिली है।
करम फिल्म में प्रियंका के अपोजिट जॉन अब्राहम लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है।
प्रियंका की फिल्म किस्मत साल 2004 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट बॉबी देओल लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 4.1 रेटिंग मिली है।
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म प्यार इम्पॉसिबल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस मूवी में देसी गर्ल के साथ उदय चोपड़ा लीड रोल थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 4.9 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म में एक नहीं बल्कि कई बड़े स्टार्स लीड रोल में थे। मूवी में प्रियंका के अलावा अक्षय खन्ना,सुनील शेट्टी, अमीषा पटेल और डिनो मोरिया अहम किरदार में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 3.9 रेटिंग मिली है।
सलीम-जावेद की फिल्म जंजीर में प्रियंका के अपोजिट साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा लीड रोल में थे। इनके अलावा मूवी में संजय दत्त, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 3.4 रेटिंग मिली है।
इस मूवी में प्रियंका के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 4.9 रेटिंग मिली है।
इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने पुलिस की भूमिका निभाई थी, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसे IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है।