sunny deol career 10 flop films, kangna ranaut, bobby deol, dharmendra सनी देओल के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में, कंगना रनौत के साथ भी नहीं पसंद की गई जोड़ी
Hindi Newsगैलरीमनोरंजनसनी देओल के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में, कंगना रनौत के साथ भी नहीं पसंद की गई जोड़ी

सनी देओल के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में, कंगना रनौत के साथ भी नहीं पसंद की गई जोड़ी

  • सनी देओल के फिल्मी करियर का एक ऐसा दौर जब लगातार फ्लॉप हुई एक्टर की 10 फिल्में। इन फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह से सनी इंडस्ट्री में वापसी नहीं कर पा रहे थे। इन फिल्मों ने मेकर्स का पैसा डुबो दिया।

Usha ShrivasTue, 8 April 2025 10:24 AM
1/11

सनी देओल की फ्लॉप फिल्में

सनी देओल अपने करियर में दो बार सबसे बुरे दौर से गुजरे हैं। इस दौरान एक्टर ने एक बार नहीं बल्कि दो बार 13-13 लगातार फ्लॉप फिल्में दीं। फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट लंबी है।

2/11

यमला पगला दीवाना 2

सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र स्टारर फिल्म यमला पगला दीवाना हिट थी। ऐसे में इसके दूसरे पार्ट से भी उम्मीदें थीं। लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद एक्टर ने कुल 12 लगातार फ्लॉप फिल्में दीं।

3/11

सिंह साब दी ग्रेट

सनी देओल इंडस्ट्री में वापसी की उम्मीद से आए थे। उन्हें फिल्म 'सिंह साब दी ग्रेट' में सनी के साथ अमृता राव, उर्वशी रौतेला, प्रकाश राज, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स थे। फिल्म फ्लॉप रही।

4/11

ढिश्कियाऊं

सनी देओल और हर्मन बावेजा की फिल्म ढिश्कियाऊं शिल्पा शेट्टी ने प्रोड्यूस किया था। लेकिन फिल्म की कहानी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल रही। फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

5/11

I Love NY

सनी देओल ने कंगना रनौत के साथ I Love NY नाम की एक फिल्म की थी। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस को खास इम्प्रेस नहीं किया और फिल्म फ्लॉप हो गई।

6/11

घायल वंस अगेन

सनी देओल ने एक बार फिर फिल्म घायल वंस अगेन से वापसी की थी। उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिला था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पी और फ्लॉप हो गई।

7/11

पोस्टर बॉयज

सनी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल के साथ मिलकर फिल्म पोस्टर बॉयज में काम किया था। फिल्म को श्रेयस तलपडे ने डायरेक्ट किया था। लेकिन ये साधारण सी कहानी ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई।

8/11

यमला पगला दीवाना फिर से

एक बार फिर देओल परिवार यमला पगला दीवाना लेकर थिएटर पर पहुंचे थे। लेकिन ये फिल्म ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई। फिल्म की कहानी और परफॉरमेंस ने कमाल नहीं किया। फिल्म फ्लॉप रही।

9/11

मोहल्ला अस्सी

सनी देओल मोहल्ला अस्सी नाम की फिल्म में एक्शन करते दिखे थे। ज्यादातर मेकर्स उनकी दमदार आवाज और ताकतवर शरीर हो सिर्फ एक्शन के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि उनकी ये एक्शन फिल्म फ्लॉप रही। कहानी में दम नहीं था।

10/11

भैयाजी सुपरहिट

सनी देओल ने भैयाजी सुपरहिट नाम की फिल्म की थी। ये फिल्म कब थिएटर पर पहुंची और कब हट गई किसी को पता नहीं चला। फिल्म फ्लॉप रही।

11/11

ब्लैंक

ये फिल्म एक आतंकवादी पर बेस्ड थी जिसमें सनी देओल के अलावा करण कपाड़िया ने अहम रोल निभाया था। हालांकि, ब्लैंक ऑडियंस को समझ नहीं आई और फिल्म फ्लॉप हो गई।