इसके अलावा ट्रैविस हेड के नाम पर भी आईपीएल में तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड है। हेड ने 2024 के सीजन में दोनों अर्धशतक लगाए हैं और दोनों बार 16 गेंद का ही सामना किया है। इसमें से एक पारी एलएसजी के खिलाफ आई थी, जबकि दूसरी पारी डीसी के खिलाफ।
निकोलस पूरन के नाम आईपीएल में 15 गेंद में अर्धशतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए यह अर्धशतक आरसीबी के खिलाफ 2023 में लगाया था।
जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने भी दो बार 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने का कारनामा किया है। उन्होंने यह दोनों पारियों 2024 में खेली थीं। एक बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ और एक बार एसआरएच के खिलाफ।
सुनील नारायण ने भी 15 गेंदों में अर्धशतक जमाया है। उन्होंने साल 2017 में केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइजर्स के बीच हुए मुकाबले में यह पारी खेली थी।
यूसुफ पठान भी जब खेलते थे तो उनका बल्ला खूब रन बरसाता था। आईपीएल 2014 में यूसुफ पठान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 15 गेंद में यह अर्धशतक बनाया था।
वैसे तो पैट कमिंस एक तेज गेंदबाज हैं। लेकिन जब वह बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो बल्ले से भी कोहराम मचा देते हैं। आईपीएल 2022 में ऐसा ही कुछ हुआ था। तब कमिंस केकेआर के खेमे में थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मात्र 14 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी।
केएल राहुल का बल्ला भी आईपीएल में खूब गरजा है। राहुल ने साल 2018 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला गया था।
आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर दर्ज है। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी ने यह कारनामा आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में किया था। यशस्वी मात्र 13 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।