चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले पहले विकेट कीपर बने। अबतक 271 मैच में उनके नाम 201 डिसमिसल दर्ज हैं। इनमें 155 कैच और 46 स्टंपिंग शामिल हैं।
पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक आईपीएल में विकेट कीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने वालों में दूसरे नंबर पर हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस और आरसीबी की तरफ से खेल चुके हैं। उनके नाम 257 मैचों में 174 शिकार हैं। इनमें 137 कैच और 37 स्टंपिंग शामिल हैं। आजकल वह आरसीबी के मेंटॉर की भूमिका निभा रहे हैं।
पूर्व विकेट कीपर रिद्धिमान साहा आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं। उन्होंने 170 मैचों में विकेट के पीछे 113 शिकार किए हैं। इसमें 87 कैच और 26 स्टंपिंग शामिल हैं।
लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे सफल विकेट कीपर हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। पंत के नाम बतौर विकेट कीपर 118 मैचों में 99 शिकार दर्ज हैं। इनमें 76 कैच और 23 स्टंपिंग शामिल हैं।
रॉबिन उथप्पा आईपीएल इतिहास में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 205 मैचों में 90 शिकार किए हैं। इनमें 58 कैच और 32 स्टंपिंग शामिल हैं।