कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला मोदी सरकार की नाकामी है। देश की जनता की गाढ़ी कमाई से खरीदे गए राफेल सिर्फ नींबू-मिर्च लगाकर रखने के लिए मोदी सरकार लाई है।
सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कासगंज जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन में शामिल हुए।
2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से जुट गई है। दो दिन पहले कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट ने इस बात पर मोहर भी लगा दी है।
यूपी में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जिला और शहर अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार की रात कांग्रेस ने नामों का ऐलान कर दिया। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ज्यादातर पुराने लोगों को ही दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।
काशी में 350 साल से चली आ रही बाबा विश्वनाथ और मां गौरी की पालकी यात्रा पहली बार ढंककर निकाली गई। इसे लेकर यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आक्रोश जताया और इसे काशी का अपमान कहा है।
काशी की परंपरागत शिव बारात की तिथि बदलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध शिव बारात इस बार शासन–प्रशासन के दबाव में महाशिवरात्रि के एक दिन बाद 27 फरवरी को निकालना काशी की मूल परंपरा से खिलवाड़ है।
महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने वाले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी बुधवार को प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उनके साथ हादसा भी हो गया।
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर लखनऊ में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यकों खासतौर पर मुसलमानों के खिलाफ एक माहौल बनाया जा रहा है। कुशीनगर के हाटा में मस्जिद को अनुचित ढंग से गिराया गया।
प्रशासन की तरफ से कुशीनगर जिले के हाटा नगर की मदनी मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को रविवार के तुड़वाए जाने के बाद राजनीतिक दलों में भी सियासत शुरू हो गई है। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हाटा पहुंचे।
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजय राय ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जबसे योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, नीचे से लेकर ऊपर तक बहुत बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रखा है।