नूंह समेत फरीदाबाद मंडल की पुलिस ने शनिवार रात से रविवार तक बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन आक्रमण चलाया। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के आदेश पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस की 138 टीम गठित की गई।
फरीदाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आया है। घर के बाहर गाली-गलौज करने और शोर मचाने से मना करने पर एक परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया गया। इस घटना में परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
फरीदाबाद में एक पुलिस कांस्टेबल को कार से कुचलने की कोशिश की गई। कांस्टेबल ने एक काले शीशे और बिना नंबर वाली तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया। रुकने के बजाय कार चालक ने उस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि कांस्टेबल बाल-बाल बच गया।
फरीदाबाद पुलिस ने गौ रक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने अपने एक वीडियो में एक नेता के प्रति भी विवादित टिप्पणी की है।
फरीदाबाद के पलवल स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ होटल में ले जाकर लगातार तीन वर्ष तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने कॉलेज के ही निदेशक (एडमिन डायरेक्टर) पर हैवानियत करने का आरोप लगाया।
फरीदाबाद से दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत में पेश किया गया। वहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेजा गया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।
फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के गांव सिडोल में 32 वर्षीय एक महिला पर उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। गंभीर अवस्था में पहले पीड़िता को अमृता अस्पताल में भर्ती कराया गया, स्थिति बिगड़ने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद शहर के एक बड़े सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने तीन पुरुष सहकर्मियों पर कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि तीनों आरोपी दो साल से उसके साथ दुष्कर्म और छेड़खानी रहे थे।
फरीदाबाद में सोमवार रात अपने पिता की जिंदा जलाकर हत्या करने के आरोपी किशोर को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने पिता की चारपाई पर और उसके नीचे केरोसिन छिड़क कर आग लगाई थी।
दिल्ली से सटे फरीदाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पढ़ाई के लिए टोकने और पैसे चुराने पर डांटने से नाराज एक किशोर ने हैवानियत की हद पार करते हुए रात में अपने पिता को जिंदा जलाकर मार डाला।