भाजपा का ढाई वर्ष के लिए निगम की सत्ता में आना तय माना जा रहा है। इससे पहले निगम में भाजपा ने 15 वर्ष सत्ता संभाली थी। मौजूदा समय में निगम के प्रशासनिक कामकाज को लेकर ढेरों चुनौतियां हैं।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का अगला मेयर कौन बनेगा इसके लिए चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। जूदा मेयर आम आदमी पार्टी (आप) के महेश कुमार खिंची का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो चुका है। नए मेयर के चुनाव के लिए मतदान अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हो सकते हैं।