जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने का समय नजदीक है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा) ने चार नए सेक्टर-4ए, सेक्टर-5, सेक्टर-5ए और सेक्टर-11 के लिए लैंड बैंक तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के गांवों के रहने वाले गरीब भूमिहीन किसान, मजदूरों के लिए भी मकान बनाने के लिए छोटे प्लॉट की योजना शुरू करेगा। इनका क्षेत्रफल 30-30 मीटर का रहेगा।
यमुना प्राधिकरण ने मथुरा का मास्टर प्लान 2031 (फेज-2) मंजूर होने के बाद राया हेरिटेज सिटी के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल 200 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जिसमें से 137 एकड़ के लिए किसान सहमति दे चुके हैं।
यमुना प्राधिकरण यमुना सिटी (यीडा) क्षेत्र के गांवों में सूरत बदलने की तैयारियों में जुटा है। करीब 29 गांवों में कचरा निस्तारण से लेकर पक्की सड़कें और लाइब्रेरी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
यमुना प्राधिकरण ने गुरुवार को अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर वाला बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 25 अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण कराने पर 52 लोगों पर मुकदमा कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा। पांच गांवों के किसानों को जल्द ही सात प्रतिशत आबादी के भूखंडों
अगर आप भी एनसीआर में अपना कारोबार शुरू करने या आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया मौका है। ग्रेटर नोएडा के पास यमुना सिटी में होटल बनाने से लेकर निर्मित व्यावसायिक दुकानें खरीदने के लिए तैयार हो जाइए। 8 मई से अलग-अलग श्रेणी की प्लॉट योजना शुरू होने जा रही है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली नई फिल्म सिटी की नींव 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख सकते हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-33 में औद्योगिक और टॉय पार्क की योजना में गड़बड़ी सामने आने पर 16 आवंटियों के प्लॉट आवंटन निरस्त कर दिए हैं। एक से अधिक प्लॉट आवंटन के मामले में यह कार्रवाई की गई।
यमुना प्राधिकरण ने विकास परियोजनाओं के लिए लैंड बैंक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के 41 गांवों में किसानों से 13 हजार 300 एकड़ जमीन सीधे खरीदी जाएगी।