8-Year-Old Girl Assaulted by Neighbor in Tajganj Accused Arrested ताजगंज में पड़ोसी ने किया कक्षा तीन की छात्रा से दुराचार, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra News8-Year-Old Girl Assaulted by Neighbor in Tajganj Accused Arrested

ताजगंज में पड़ोसी ने किया कक्षा तीन की छात्रा से दुराचार

Agra News - ताजगंज क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की घटना हुई। पड़ोसी ने बालिका को धोखे से छत पर बुलाया और दुराचार किया। डॉक्टर को शक होने पर सच्चाई सामने आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 28 Aug 2024 07:32 PM
share Share
Follow Us on
ताजगंज में पड़ोसी ने किया कक्षा तीन की छात्रा से दुराचार

ताजगंज क्षेत्र में मंगलवार को आठ वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की घटना हुई। पड़ोसी युवक ने बालिका को दबोचा। बालिका उसे चाचा बोलती है। वह उसका पड़ोसी है। पीड़िता कक्षा तीन की छात्रा है। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर को बताया गया कि वह सीढ़ी से गिर पड़ी थी। शक होने पर महिला डॉक्टर ने बालिका से पूछताछ की। तब सच्चाई सामने आई। पुलिस ने आरोपित को पकड़कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि आजाद राठौर को जेल भेजा गया है। वह कबाड़ का काम करता है। बालिका मंगलवार की दोपहर नमकीन लेने परचून की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में आजाद मिला।

बालिका उसे चाचा बोलती है। उसने बालिका को एक कार्टन दिया। कहा कि इसे घर की छत पर रख आ। बालिका उसके घर आती-जाती थी। उसे बिल्कुल शक नहीं हुआ। कार्टन रखने छत पर चली गई। पीछे से आरोपित आ गया। बालिका को दबोच लिया। उसके साथ दुराचार किया। बालिका बुरी तरह जख्मी थी। आरोपित ने उसे धमकाया।

कहा घर पर किसी को कुछ बताया तो गला दबा देगा। उसके मम्मी-पापा को मार देगा। बालिका बदहवास हालत में घर पहुंची। उसकी हालत देखकर मां घबरा गई। पीछे-पीछे आजाद राठौर आ गया। उसने बताया कि बालिका सीढ़ियों से गिर गई थी। आरोपित खुद उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। साथ में बालिका की मां भी थी।

बालिका की हालत देख डॉक्टर ने हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहा। वे लोग उसे लेकर शांति मांगलिक हॉस्पिटल पहुंचे। बालिका को भर्ती कर लिया गया। महिला डॉक्टर ने बालिका की जांच की। खून निकलने की वजह पूछी। बालिका की मां ने बताया कि पड़ोसी बता रहा है बेटी सीढ़ी से गिर पड़ी थी। डॉक्टर को शक हुआ।

उन्होंने सभी को कमरे से बाहर निकाल दिया। बालिका से बातचीत शुरू की। उसे यकीन दिलाया कि उसे कोई खतरा नहीं है। एक घंटे की काउंसलिंग के बाद बालिका कांपने लगी। उसने बताया कि पड़ोसी आजाद ने उसकी यह हालत की है। वह सीढ़ी से नहीं गिरी थी। यह जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल कराया। मुकदमा लिखा। देर रात आरोपित को पकड़ा। बुधवार को उसे जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।