अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया संगठन विस्तार
Agra News - अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जनपद में संगठन का विस्तार किया है। लक्ष्मीगंज में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 29 मई को मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप की जयंती के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कई...

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जनपद में संगठन का विस्तार किया है। लक्ष्मीगंज में बैठक आयोजित कर आगामी 29 मई को मनाई जाने वाली महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर जिम्मेदारी भी सौंपी गई। बैठक लक्ष्मीगंज स्थित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया के आवास पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह यदुवंशी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद चौहान, मंडल उपाध्यक्ष प्रेमवीर सिंह एडवोकेट जिला प्रभारी वेदव्रत गुरहार, जिला संयोजक उदय प्रताप सिंह सोलंकी व युवा मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह यदुवंशी ने जिला सहसंयोजक ओंकार सिंह पुंढीर, जिला महामंत्री ठाकुर धर्मपाल सिंह पुंढीर, विजय चौहान, पंकज प्रधान, विकास गौर, विक्रम सोलंकी एडवोकेट, ब्रजभान सिंह यदुवंशी, श्यामवीर सिंह चौहान, जिला संगठन मंत्री मुकुट चौहान, सह जिला संगठन मंत्री विजय बहादुर सोलंकी, जितेंद्र यदुवंशी, धर्मेंद्र पुंढीर, दुष्यंत राघव, बॉबी सोलंकी, कोषाध्यक्ष हृदेश पुंढीर, सह कोषाध्यक्ष राजीव रघुवंशी, युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुरहार, जिला संयोजक शिवम चौहान, सह जिला संयोजक राहुल यदुवंशी, जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह पुंढीर, जिला महामंत्री युवा निर्भय सिसोदिया, सोनू पुंढीर, नगर अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह चौहान आदि समेत कई भी पदाधिकारी नहीं बनाए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।