Children Learn Ramayana in Summer Workshops at Council Schools विद्यालय में बच्चे जानेंगे रामायण से प्रभु श्रीराम के आदर्श, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsChildren Learn Ramayana in Summer Workshops at Council Schools

विद्यालय में बच्चे जानेंगे रामायण से प्रभु श्रीराम के आदर्श

Agra News - प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में बच्चे रामायण के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानेंगे। यह कार्यशाला 10 से 16 मई तक सोरों विकास खंड में होगी, जिसमें बच्चे रामायण थीम पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 10 May 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
विद्यालय में बच्चे जानेंगे रामायण से प्रभु श्रीराम के आदर्श

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे गर्मियों में स्कूलों में रामायण के बारे में जानेंगे। प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, अयोध्या के सहयोग से रामायण अभिरुचि कार्यशालाएं शुरू कराई हैं। यह कार्यशाला सोरों विकास खंड क्षेत्र में शनिवार 10 मई से लेकर 16 मई तक होंगी। प्राथमिक विद्यालय नगला सुर्जी विकास क्षेत्र सोरों में शुरू होने वाली रामायण अभिरुचि कार्यशाला में विद्यालय के छात्र रामायण मुख सज्जा, हैंडप्राब्स, मुखौटा कार्यशाला के चलते रामायण और अपनी संस्कृति को जानेंगे। कार्यशाला समन्वयक दिलीप प्रताप सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय उकुर्री ने बताया कि कासगंज सहित प्रदेश के 75 जनपदों के विभिन्न विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन रामायण अभिरुचि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि, इसमें स्कूलों के बच्चों को रामायण थीम पर विविध गतिविधियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि, इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का चारित्रिक विकास हो सकेगा और वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों जीवन चरित्र से परिचित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नगला सुर्जी के बच्चे सात दिवसीय कार्यशाला में प्रतिदिन नई विद्या से रामायण और उनके पत्रों को जानेंगे। कार्यशाला के अंतिम दिन बच्चे अपने सीखे कार्यों की प्रदर्शनी लगाकर प्रस्तुति देंगे। कार्यशाला में श्रीमती अल्पना इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला सुर्जी प्रशिक्षक और कुमारी सरोज सहायक प्रशिक्षक रहकर बच्चों को सिखाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।