Increased Pilgrimage Rush Amidst Rain Gangotri and Yamunotri Temples Witness Record Visitors गंगोत्री-यमुनोत्री में दर्शनों को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ , Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsIncreased Pilgrimage Rush Amidst Rain Gangotri and Yamunotri Temples Witness Record Visitors

गंगोत्री-यमुनोत्री में दर्शनों को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जिले में हो रही बारिश के बीच चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। 12 दिन में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 1,86,119 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। तीर्थ पुरोहितों ने इस पर खुशी...

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीSun, 11 May 2025 03:51 PM
share Share
Follow Us on
गंगोत्री-यमुनोत्री में दर्शनों को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

जिले में हो रही बारिश के बीच चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 12 दिन की यात्रा में अब तक दोनों धामों में 1,86,119 श्रद्धालु दर्शन कर लौट चुके हैं। वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या पर तीर्थ पुरोहितों ने भी खुशी व्यक्त की है। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। इसके बाद से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में धामों के दर्शनों को पहुंचने लगे है। यात्रा को महज अभी 12 दिन ही हुए हैं कि शनिवार रात तक गंगोत्री यमुनोत्री धाम में 101734 तथा गंगोत्री धाम में 84385 तीर्थयात्री दर्शन कर लौट चुके हैं।

जानकारों के अनुसार मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी के मुकाबले जनपद में बारिश के कारण मौसम खुशगवार बना हुआ है। जबकि अभी सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होनी शेष है। ऐसे में आने वाले एक माह तक यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है। यात्रा कारोबारियों व तीर्थपुरोहितों ने यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या पर खुशी जाहिर की है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल, माधव सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में रविवार को बारिश हो रही है। बाबजूद श्रद्धालुओं में उत्साह बना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन को पहुंच रहे हैं। उधर, डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों धामों में यात्रा सुगम और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। तीर्थयात्रियों के लिए दोनों धामों और यात्रा मार्गों पर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता और सुव्यवस्था के लिए प्रशासन तत्पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।