नालियों में गोबर बहाने पर नगर निगम ने वसूला जुर्माना
Agra News - लोहामंडी क्षेत्र में एक डेयरी स्वामी को जानवरों का गोबर नाली में बहाने पर नगर निगम ने 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। चेतावनी दी गई कि यदि उसने फिर से ऐसा किया, तो उसके पशुओं को जब्त कर लिया जाएगा।...

लोहामंडी क्षेत्र में एक डेयरी स्वामी को जानवरों का गोबर सीधे नाली मे बहाना भारी पड़ गया। नगर निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई करते हुए गंदगी फैलाने पर उससे मौके पर ही दस हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। चेतावनी दी कि यदि उसने पुनः नालियों में गंदगी बहायी, तो उसके पशुओं को जब्त कर लिया जाएगा। नगर निगम प्रवर्तन दल बुधवार को लोहामंडी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए गया था। दशरथ कुंज, अर्जुन नगर में एक स्थान पर डेयरी संचालक भरत सिंह नालियों में सीधे गोबर को बहाता हुआ मिला। एसएफआई मुनीष मौर्या ने गंदगी फैलाने पर उससे दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
चेतावनी दी कि शहरी सीमा में डेयरी का संचालन अवैध है। अगर भविष्य में वह गोबर को सीधे नालियों में बहाकर गंदगी करते हुए पाया गया, तो उसके जानवरों को जब्त कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।