विवि से गूंजेगी प्रदेशभर में कर्मचारियों की आवाज
Agra News - -उत्तर प्रदेश राज्य विवि कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने अखिलेश चौधरी आगरा,

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के कर्मचारियों की आवाज प्रदेश स्तर पर उठेगी। उत्तर प्रदेश राज्य विवि कर्मचारी महासंघ में अब विवि के कर्मचारियों को सशक्त प्रतिनिधित्व हो गया है। विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी को महासंघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बता दें कि पिछले दिनों लखनऊ में महासंघ की नवीन कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुआ था। इसमें कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश चौधरी, प्रवक्ता डॉ. संतोष यादव, विशिष्ट सदस्य निखिल शर्मा तथा संरक्षक शिवगोविंद भदौरिया जी को चुना गया था। स्वागत समारोह के बाद विवि में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को रखा।
साथ ही लंबित मांगों पर लगातार पत्र लिखने के बाद भी समाधान ना करने की बात कही। इस पर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि अनुबंधित कर्मचारियों का समायोजन, मेडिक्लेम से जुड़ी कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराया जाएगा। इसके साथ ही विवि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान काने के लिए स्थानीय लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी। स्वागत समारोह के दौरान मनोज शर्मा, गंगाराम, विक्रम सिंह, नेत्रपाल सिंह, शिव सिंह, ललिता जोशी, वीरेंद्र सिंह, छोटेलाल, सुखपाल तोमर, विनय चौधरी, अनिल कुमार, अंकित शर्मा, धनेश द्विवेदी, अतुल सक्सेना, कशिश यादव, शेखर चौधरी मौजूद रहे। फोटो है
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।