Indian Farmers Protest Over Power Cuts Affecting Crop Irrigation समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndian Farmers Protest Over Power Cuts Affecting Crop Irrigation

समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Agra News - भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अत्यधिक कटौती...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 22 May 2025 02:42 AM
share Share
Follow Us on
समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया है। किसानों ने समस्याओं से संबंधित डीएम के नाम ज्ञापन भी एसडीएम संजीव कुमार को सौंपा है। बुधवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यूनियन के जिलाध्यक्ष ठा. ब्रजेश सिंह चौहान ने कहा कि विद्युत विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अत्यधिक कटौती की जा रही है। किसान भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान हैं। बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से किसान खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी फसलें सूख रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित कराने के कार्य में तेजी लाई जाए। इस मौक पर किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।