महन्ना का ऊसर को करें संरक्षित, गंगा में हो पुल का निर्माण
Fatehpur News - फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं पर बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कृषि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। राजेश सिंह...

फतेहपुर, संवाददाता। किसानों की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के साथ बैठक का आयोजन मुख्य सचिव मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कृषि, मंडी परिषद, ऊर्जा,खनिज, पशुपालन,चकबंदी,परिवहन,उद्यान,राजस्व, गन्ना सहित कृषि से जुड़े समस्त अधिकारियों ने भाग लिया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान में दोआबा के 15 वर्ग किमी में फैले महन्ना का ऊसर को पशुओं के अरहरण बनाए जाने की मांग की. उन्होंने लंबे समय से सभापुर गांव के पास गंगा नदी में पुल निर्माण कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौपा। बैठक में अन्य कई विषयों का निस्तारण कर शेष बिंदुओं पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
यहां मुख्य रूप राजेश सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक, धर्मेंद्र मलिक जी राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय व उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, महेंद्र सिंह रंधावा, राष्ट्रीय सचिव उम्मेद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम वर्मा जी आगरा अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष /प्रभारी राजकुमार तोमर, पूर्वांचल प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी, बबलू दुबे समेत किसान नेता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।