महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मीट की दुकान
Agra News - नगर निगम प्रशासन ने महावीर जयंती पर मांस की दुकानों को बंद रखने और जानवरों के वध पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इस दिन को अनुयायी अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हैं। अधिकारियों ने जनजागरूकता के...

नगर निगम प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए महावीर जयंती पर संपूर्ण नगर क्षेत्र में मांस की दुकानों को बंद रखने और जानवरों के वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया महावीर जयंती को अनुयायियों के द्वारा अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन न केवल मांस विक्रय पर रोक रहेगी, बल्कि जनजागरूकता के माध्यम से अहिंसा, करुणा और जीवदया के मूल्यों का प्रसार भी किया जाएगा। आदेशों पर अमल करने के लिए शहर के चारों जोन में कर्मचारियों की टीम नियुक्त कर दी गई हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर दुकान को सील किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।