महिलाओं, युवतियों को अधिकार के प्रति किया जागरूक
Agra News - आपरेशन जागृति मिशन के तहत एएसपी राजेश भारती ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शिक्षित नारी समाज का आधार है और महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम,...

जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन जागृति मिशन के तहत शुक्रवार को एएसपी राजेश भारती ने एनआरएलएम समूह की महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शिक्षित नारी समाज का महत्वपूर्ण आधार है। वह अपने परिवार, समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। इस दौरान उन्होंने महिला, बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। आपरेशन जागृति मिशन के नोडल अधिकारी एएसपी ने बताया कि उनके नेतृत्व में यूनिसेफ के सहयोग से आपरेशन जागृति की टीमें अपने अपने थाना क्षेत्रों के स्कूल, कालेज, ग्राम पंचायतों, ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को महिलाओं एवं बालिकाओं में वैचारिक एवं व्यवहारिक परिवर्तन लाए जाने के लिए जागरूक कर रही हैं।
महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, घरेलू हिंसा, झूठे मुकदमें दर्ज कराना, किशोरावस्था में प्रेम प्रसंग के कारण घर से पलायन करना, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों से बचाव, पारिवारिक विघटन आदि के संबंध में विस्तार से बताया। विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर एवं योजनाओं की जानकारी दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।