Tribute to Rajiv Gandhi District Congress Committee Commemorates Former PM s Death Anniversary देश में कंप्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की देन: कांग्रेस, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsTribute to Rajiv Gandhi District Congress Committee Commemorates Former PM s Death Anniversary

देश में कंप्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की देन: कांग्रेस

Agra News - जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोरों की न्याय पंचायत नमैनी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने राजीव गांधी को भारत का स्वप्न...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 22 May 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
देश में कंप्यूटर क्रांति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव की देन: कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सोरों की न्याय पंचायत नमैनी में भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर देश के लिए उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। बुधवार को श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी भारत के स्वप्न द्रष्टा थे। देश में कंप्यूटर क्रांति उन्हीं की देन है। इसी तकनीकी से हम मोबाइल फ़ोन के द्वारा सब कुछ मालूम कर लेते हैं। एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट, पूर्व शहर अध्यक्ष तरूण शर्मा, विमल कुमार पांडेय, नमैनी के ग्राम प्रधान अमित यादव ने भी श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त किए।

इस मौके पर आर्चिका मिश्रा, हरिहर, अमरदीन अंसारी, राशिद कुरैशी, राजा सलमानी, योगेश गौतम, बनवारी लाल आदि मौजूद थे। वहीं जिला कांग्रेस विधि प्रकेाष्ठ के अधिवक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के चेयरमैन सतेंद्र पाल सिंह बैस, राकेश कुमार, मधुर वशिष्ठ, शशिकांत पचौरी, अमित सोलंकी, यशवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।