Akhilesh Yadav Attacks BJP Over Law and Order in Uttar Pradesh भाजपा लोकतंत्र और संविधान का बेड़ा गर्क कर रही: अखिलेश , Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAkhilesh Yadav Attacks BJP Over Law and Order in Uttar Pradesh

भाजपा लोकतंत्र और संविधान का बेड़ा गर्क कर रही: अखिलेश

Aligarh News - फोटो.. निजी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ आए अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 12 April 2025 04:55 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा लोकतंत्र और संविधान का बेड़ा गर्क कर रही: अखिलेश

फोटो.. निजी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ आए अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे

प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी, मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर दिया गया

राज्यसभा के रिकार्ड से रामजीलाल सुमन की बात हटाई, अब भाजपा इसको तूल दे रही

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। संविधान का बेड़ा गर्क कर रही है। एक निजी समारोह में शामिल होने अलीगढ़ आए अखिलेश प्रेस से बातचीत कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है और मुख्यमंत्री को साइड लाइन कर दिया गया है। भाजपा को नफरत फैलाने व नकारात्मक सोच वाला करार देते हुए कहा कि आज बहन, बेटियां व महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए व जनता का ध्यान बांटने को समाज में खाई खोदने का कार्य कर रही है। ये बाबा साहब के संविधान को भी नहीं मान रहे हैं। संविधान हमारी ढाल है और हमारा सम्मान है। भाजपा समय-समय पर बदलाव कर रही है। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिल्ली वाले अधिकारियों से सीधे घटनाओं की जानकारी ले रहे हैं। सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में महिला-बेटी असुरक्षित हैं। जाति देखकर देखकर भेदभाव किया जा रहा है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह विश्व गुरु बनने चले थे और हम विश्व में दूसरे तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। एएमयू में मंदिर की स्थापना के सवाल पर कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का एक्ट पढ़ लें उसके बाद ही कोई बात कहें।

उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन की टिप्पणी को राज्यसभा के रिकार्ड से हटा दिया गया है। इसके बाद विवाद समाप्त हो जाता है, लेकिन भाजपा इसको तूल दे रही है। जिस तरह से हिटलर अपने नेताओं को पुलिस की वर्दी पहना देती थी उसी तरह से सरकार के इशारे पर काम चल रहा है। वक्फ बिल को सपा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान सपा नेता शिवपाल सिंह यादव उनके साथ थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।