पुलिस प्रशासन ने मदद को बुलाया और मुकदमा कर दिया
Aligarh News - भाजयुमो नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने दबाव में आकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा कि सपा नेताओं के कारण माहौल बिगड़ा और पुलिस ने मदद...

फोटो.. भाजयुमो नेताओं का पुलिस प्रशासन पर दबाव में मुकदमा करने का लगाया आरोप भाजयुमो नेता बोले हम बवाल नहीं करना चाहते, नामजदों के नाम हटाए जाएं अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता अलहदादपुर में मीट बरामद होने व मौके पर बवाल होने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन पर जबरन मुकदमा कायम करने का आरोप लगाया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी ने कहा कि वहां पर माहौल सपा नेताओं के कारण बिगड़ा। पुलिस प्रशासन ने हम लोगों को मदद के लिए बुलाया और दबाव में आकर मुकदमा कर लिया। रविवार को नकवी पार्क में बैठक करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ सपा नेताओं के कारण ही वहां पर माहौल बिगड़ा।
वहां पर सपाई मौजूद थे। सपाई भाजपा की तारीफ कर रहे थे और सपा की बुराई। एक स्थानीय सपा नेता पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। धर्मवीर लोधी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के पास सभी की कॉल डिटेल है। पुलिस व प्रशासन ने ही सभी को बुलाया था। बाद में शाम होते ही मुकदमा कर दिया। यह आपत्तिजनक है। जिनके खिलाफ मुकदमा हुआ है उनका नाम बाहर किया जाए। हमारा मकसद उपद्रव नहीं करना है। पुलिस जांच कर दोषी सपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे। इस मौके पर संजू बजाज, अमित गोस्वामी, सौरव चौधरी , विनयवार्ष्णेय, राकेश सहाय, संजय शर्मा, अमित चौधरी, पंकज दिवाकर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।