Car Accident on Delhi-Kanpur Highway One Dead Two Seriously Injured तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsCar Accident on Delhi-Kanpur Highway One Dead Two Seriously Injured

तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत

Aligarh News - रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 12 April 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार कार हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत

रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर हादसा, दो लोग गंभीर घायल दिल्ली से बदायूं जा रहे थे कार सवार, 50 मीटर तक घिसटती गई कार

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता।

रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, साउथ दिल्ली के संगम विहार इलाका निवासी पांच लोग आई-20 कार से बदायूं में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनके पीछे इन्हीं के साथ की अन्य गाड़ियां भी थीं। करीब पांच बजे रोरावर थाने की शाहपुर कुतुब चौकी क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। काफी दूर घिसटते रहने के बाद कार रुकी। इसमें सवार संगम विहार निवासी अशरफ पुत्र अजगर, साजिद पुत्र साबिर व सोहेल पुत्र साबिर खान गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल ले गए। वहां सोहेल को मृत घोषित कर दिया गया। अशरफ व साजिद को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इनमें अशरफ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार सवार दो अन्य लोग हादसे के बाद नजर नहीं आए। पुलिस उनके बारे में छानबीन कर रही है। इंस्पेक्टर रोरावर शिवशंकर गुप्ता ने बताया कि कार में नमकीन व कोल्डड्रिंक मिली हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।