आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार
Amroha News - अमरोहा में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से फसलों में रौनक लौट आई है और गर्मी से राहत मिली है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षा उपायों की जानकारी दी है। 30 मई तक ऐसे ही मौसम रहने...

अमरोहा में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात एवं वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते फसलों पर रौनक लौट आई है। धान की नर्सरी डालने के कार्य में तेजी आई है। उमसभरी गर्मी से आमजन को राहत मिली है। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 27 व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 मई तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। सुबह से धूप न निकलने पर लोग गर्मी से मामूली राहत महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लोगों को आंधी और वर्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। जान-माल की सुरक्षा के उपाय भी बताए हैं। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सावधान रहने को कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि तेज हवा, बारिश, बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ के नीचे, कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें। बिजली के खंभों के नीचे दुपहिया और चार पहिया वाहन खड़ा न करें। बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहें। बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर आदि उपकरणों को फुल चार्ज रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।