Farmer Commits Suicide After Domestic Dispute Family Conducts Silent Last Rites शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद में किसान ने फांसी लगाकर जान दी, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmer Commits Suicide After Domestic Dispute Family Conducts Silent Last Rites

शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद में किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Amroha News - रजबपुर, संवाददाता। पत्नी से झगड़े के चलते मानसिक रूप से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव अपने ही खेत में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिलने प

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 15 May 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद में किसान ने फांसी लगाकर जान दी

पत्नी से झगड़े के चलते मानसिक रूप से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव अपने ही खेत में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई चुपचाप शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, पुलिस ने किसान के आत्महत्या करने की जानकारी से इनकार किया है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला एक 40 वर्षीय किसान क्षेत्र में पेंट के सामान की दुकान चलाता था। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि किसान को शराब पीने की बुरी लत थी।

दिन निकलते ही शराब पीने की उसकी आदत को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद के चलते खुद को मानसिक रूप से परेशान दिखाने वाला किसान बुधवार को दिन निकलते ही घर से निकल गया। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर किसी अनहोनी को लेकर बेचैन परिजन जब ढूंढते हुए अपने ही खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। किसान का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला। इसके बाद परिजन खामोशी से शव घर ले आए और आनन-फानन मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसान के आत्महत्या करने की जानकारी नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।