आंधी में मकान की छत से गिरकर किसान की मौत
Amroha News - हसनपुर, संवाददाता। आंधी-बारिश के बीच मकान की छत से चारपाई उतारने गए किसान की नीचे गिरकर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अं

आंधी-बारिश के बीच मकान की छत से चारपाई उतारने गए किसान की नीचे गिरकर मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव करनखाल निवासी 50 वर्षीय किसान शिवचरन सिंह बुधवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान अपने मकान की छत पर चारपाई उतारने गए थे। बताया जाता है कि चारपाई उतारते समय अचानक ही शिवचरन मकान की छत से नीचे गिर गए। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। परेशान परिजन आननफानन ही उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने शिवचरन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।