Farmers Urged to Ensure Timely Irrigation for Mango Health Amid Rising Temperatures चढ़ते पारे के बीच आम की सेहत का रखें ख्याल, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsFarmers Urged to Ensure Timely Irrigation for Mango Health Amid Rising Temperatures

चढ़ते पारे के बीच आम की सेहत का रखें ख्याल

Amroha News - हसनपुर, संवाददाता। 40 पार पारे के बीच आम की सेहत के प्रति लापरवाही नुकसान का सबब बन सकती है। फिलहाल आम तेजी से वृद्धि कर रहा है। ऐसे में समय पर सिंचाई

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 17 May 2025 04:13 AM
share Share
Follow Us on
चढ़ते पारे के बीच आम की सेहत का रखें ख्याल

40 पार पारे के बीच आम की सेहत के प्रति लापरवाही नुकसान का सबब बन सकती है। फिलहाल आम तेजी से वृद्धि कर रहा है। ऐसे में समय पर सिंचाई का ध्यान नहीं रखा गया तो पैदावार प्रभावित होगी। उद्यान वैज्ञानिकों के मुताबिक मई माह में आम पूर्ण विकसित होने की प्रक्रिया में होता है। इस समय तापमान में भी दिन ब दिन इजाफा शुरू हो जाता है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। हवा भी लू में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में फसल को ज्यादा सिंचाई की जरूरत पड़ती है। भूमि में नमी होने से पौधे का तापमान मेंटेन रहता है।

ऐसे में अगर समय पर सिंचाई नहीं की गई तो आम भरपूर वृद्धि नहीं कर पाता है। लंबे समय तक सिंचाई को इग्नोर किया गया तो डंठल कमजोर पड़ने की वजह से आम जमीन पर गिर जाता है। हर हफ्ते सिंचाई से गर्मी व हीट वेव का दुष्प्रभाव नहीं होता। जिला उद्यान अधिकारी डा.संतोष कुमार ने बताया कि सप्ताह में एक बार गहरी सिंचाई करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।