Married Woman Accuses Neighbor of Rape and Filming While Bathing अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMarried Woman Accuses Neighbor of Rape and Filming While Bathing

अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

Amroha News - अमरोहा। नगर कोतवाली से जुड़े एक मामले में विवाहिता ने मोहल्ले के ही निवासी युवक पर नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने व बाद में बेहोश कर दुष्कर्म करने का आ

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 19 April 2025 05:23 AM
share Share
Follow Us on
अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

नगर कोतवाली से जुड़े एक मामले में विवाहिता ने मोहल्ले के ही निवासी युवक पर नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने व बाद में बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक उस पर गलत नजर रखता था। युवक ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद युवक एक दिन अकेला पाकर उसके घर आ गया और छेड़छाड़ की। विरोध जताने पर मारपीट भी की। तबियत बिगड़ने पर एक गोली खिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। युवक ने बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर फिर से अश्लील वीडियो बना ली। अब युवक बीते करीब एक साल से परेशान कर रहा है। शुक्रवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।