Empowering Elected Women Representatives in Panchayati Raj National Commission for Women Organizes Capacity Building Workshop देश भर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा राष्ट्रीय महिला आयोग, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsEmpowering Elected Women Representatives in Panchayati Raj National Commission for Women Organizes Capacity Building Workshop

देश भर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

Ayodhya News - अयोध्या में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला में लगभग 400 निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 9 April 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
देश भर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा राष्ट्रीय महिला आयोग

अयोध्या, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि और अधिक सशक्त बनें, वे पंचायती राज संस्थाओं को बेहतर रूप से समझें, इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग देश भर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन करेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कही। वह अवध विश्वविद्यालय में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला सी इज चेंजमेकर को सम्बोधित कर रही थी। इस कार्यशाला में करीब 400 महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला जनप्रतिनिधियों, सरपंचों को पंचायती राज संस्थाओं, लोकतांत्रिक परम्पराओं व संवैधानिक आदर्शों को समझने का अवसर मिलेगा। अपने अधिकारों व दायित्वों को समझ कर ये महिला जनप्रतिनिधि अपने गांवों के विकास से लेकर नवभारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

कार्यक्रम के उद्देश्य के बारें में बताया गया कि इससे सभी निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों की क्षमता में और अधिक वृद्धि हो। वे अपने क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें, जिससे विकास का लाभ आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता चौहान, राज्य आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी व अपर्णा यादव उपस्थित रही।

सर्किट हाउस में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की त्वरित सुनवाई के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए ‘महिला आयोग आपके द्वार‘ अभियान के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सर्किट हाउस के सभागार में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान करीब 55 प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिनमें अधिकांश मामले पति-पत्नी या पारिवारिक विवादों से जुड़े थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए व उन्हें त्वरित राहत दी जाए। राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वारा महिला जनसुनवाई के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग से शिवानी डे, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिवक्ता श्वेता सिंह, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इंटरेक्टिव बैठक में राज्यों के प्रतिनिधि थे आमंत्रित

सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित इंटरैक्टिव बैठक में राज्य महिला आयोगों के प्रतिनिधि आमंत्रित किए गये थे। इसमें उत्तर प्रदेश से चेयर पर्सन बविता चौहान, उपाध्यक्ष अर्पणा यादव व चारु चौधरी,डा प्रियंका मौर्य, प्रतिभा कुशवाहा समेत 22 सदस्य व उत्तरांचल से कुसुम कंदवाल, आंध्र प्रदेश से वी वसन्थबाला, छत्तीसगढ़ से डा. किरन मायी नायक, गोवा से रंजीता, हरियाणा से रेनू भाटिया, कर्नाटक से नागलक्ष्मी चौधरी, केरला से पी. साथेदेवी, महाराष्ट्र से रुपाली व मनीपुर, मिजोरम, नागालैण्ड, ओड़ीसा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था।

---

---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।