RSS Celebrates Centenary with Grand Procession in Ayodhya रामकथा पार्क में महानगर के स्वयं सेवकों का हुआ एकत्रीकरण, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsRSS Celebrates Centenary with Grand Procession in Ayodhya

रामकथा पार्क में महानगर के स्वयं सेवकों का हुआ एकत्रीकरण

Ayodhya News - अयोध्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। स्वयंसेवक एकजुटता और अनुशासन का संदेश देते हुए रामकथा पार्क से जन्मभूमि पथ तक गए। क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 21 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
रामकथा पार्क में महानगर के स्वयं सेवकों का हुआ एकत्रीकरण

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में अयोध्या धाम के राम पथ पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों की टोली एकजुटता व अनुशासन का संदेश देते हुए आगे बढ़ती रही। यह पथ संचलन रामकथा पार्क से लता चौक होते हुए जन्मभूमि पथ व पुनः जन्मभूमि पथ से वापस रामकथा पार्क तक बैंड-बाजा के साथ हुआ। इस दौरान जन्मभूमि पथ पर स्वयं सेवकों का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। इसके पहले रामकथा पार्क में संघ के क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश नारायण ने अपने सम्बोधन में प्रतिदिन की दिनचर्या में कुछ समय देश-समाज को भी समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संघ पर किसी की घृणा व विरोध का कोई प्रभाव कभी नहीं होगा लेकिन यदि स्वयंसेवकों का स्वयं सेवकत्व नष्ट हो जाएगा तो संघ ध्वस्त होकर बिखर जाएगा।

उन्होंने कहा कि अनेकानेक भारतीय महापुरुषों ने अपनी त्याग, तपस्या और बलिदान से मनुष्यता की रक्षा की। भगवान राम ने इस अयोध्या की पावन धरा से मानवीय मूल्यों की स्थापना की थी। दुर्भाग्यवश हम उनकी पूजा करते हैं लेकिन उनके आचार-व्यवहार को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊंच-नीच के इसी भेदभाव के कारण ही देश पराधीनता की बेड़ियों हजारों साल तक जकड़ा रहा। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य प्रत्येक भारतीय में देशभक्ति का जागरण करना है। उन्होंने कहा कि संघ की संरचना किसी प्रतिशोध व विरोध के लिए नहीं बनी थी बल्कि आपसी बंधुत्व की चेतना जागृत करने के लिए हुई थी। संघ के शताब्दी वर्ष में इस चेतना का विस्तार के लिए हम सब प्रयासरत हैं। इसके लिए सभी का योगदान अपेक्षित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।